राबड़ी आवास खाली कराने पर भड़के तेज प्रताप, बोले- पहले नीतीश छोड़ें बंगला, फिर हम करेंगे बात

दस्तक 7 मीडिया ,पटना /

पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास 15 दिनों के भीतर खाली करने का नोटिस मिलने के बाद बिहार की राजनीति गरमा गई है। इस मुद्दे पर राजद नेता तेज प्रताप यादव ने राज्य सरकार पर सीधा हमला बोला है।

तेज प्रताप यादव ने कहा कि अगर सरकार नियमों की बात कर रही है तो सबसे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपना सरकारी आवास खाली करना चाहिए। उसके बाद राबड़ी देवी भी अपना आवास छोड़ देंगी।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार राजनीतिक द्वेष के तहत लालू परिवार को निशाना बना रही है। तेज प्रताप ने कहा कि यह सिर्फ एक मकान का मामला नहीं है, बल्कि विपक्ष को दबाने की कोशिश है।

राबड़ी देवी को आवास खाली करने का नोटिस मिलने के बाद राजद नेताओं ने भी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पार्टी का कहना है कि सरकार प्रशासनिक कार्रवाई के नाम पर राजनीतिक बदले की भावना से काम कर रही है।

इस मामले को लेकर बिहार की सियासत में नया विवाद खड़ा हो गया है। आने वाले दिनों में यह मुद्दा और अधिक गरमा सकता है