सीवान जिला अंतर्गत छापेमारी में अवैध हथियार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार; दो कट्टा और कारतूस जब्त

दस्तक 7 मीडिया ,सीवान/

जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से दो देशी कट्टा और दो कारतूस बरामद किए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 31 मई 2026 को रघुनाथपुर थाना पुलिस अपराध एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर अभियान चला रही थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के टारी गांव में एक व्यक्ति अवैध हथियार के साथ मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना कांड संख्या-01/25 के नामजद अभियुक्त अंकित कुमार उर्फ अंकित बैठा को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान टारी गांव निवासी स्वर्गीय योगेंद्र बैठा के पुत्र अंकित कुमार उर्फ अंकित बैठा के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से दो देशी कट्टा और दो कारतूस बरामद किए गए।

इस संबंध में रघुनाथपुर थाना में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस टीम का नेतृत्व थानाध्यक्ष रवि रंजन सिंह ने किया। कार्रवाई में अपर थानाध्यक्ष ललन कुमार सहित थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शामिल रहे। पुलिस ने कहा है कि अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।