कमर्शियल बिजली कनेक्शन के नाम पर घूसखोरी, बिजली विभाग के SDO 20 हजार रुपये लेते गिरफ्तार
कमर्शियल बिजली कनेक्शन के नाम पर घूसखोरी, बिजली विभाग के SDO 20 हजार रुपये लेते गिरफ्तार
कमर्शियल बिजली कनेक्शन के नाम पर घूसखोरी, बिजली विभाग के SDO 20 हजार रुपये लेते गिरफ्तार
दस्तक 7मीडिया ,बांका/पटना
भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बांका जिले के रजौन विद्युत कार्यालय में तैनात सहायक विद्युत अभियंता (एसडीओ) विजेंद्र कुमार को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई 1 जून को पटना से पहुंची निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (विजिलेंस) की टीम ने की।
जानकारी के अनुसार, आरोपी एसडीओ एक उपभोक्ता से कमर्शियल बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराने के एवज में 20 हजार रुपये घूस की मांग कर रहे थे। पीड़ित उपभोक्ता ने इसकी शिकायत निगरानी विभाग से की थी। शिकायत के सत्यापन के बाद विजिलेंस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और आरोपी अधिकारी को रिश्वत की रकम लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।
गिरफ्तारी के बाद निगरानी विभाग की टीम ने आरोपी एसडीओ को अपने साथ पटना ले जाकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई के बाद बिजली विभाग में हड़कंप मच गया है। वहीं, निगरानी विभाग ने स्पष्ट किया है कि सरकारी कार्यों के बदले रिश्वत मांगने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।