अवैध हथियार के साथ दो गिरफ्तार, फरार अभियुक्त भी दबोचा गया

दस्तक 7 मीडिया /दरभंगा 

जिले में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर दरभंगा पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में केवटी एवं नेहरा थाना पुलिस ने अलग-अलग अभियान चलाकर तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर केवटी थाना पुलिस ने छापेमारी कर विकास कुमार यादव (पिता- हरिशंकर यादव, निवासी- क्यामचक) एवं सुनील कुमार यादव (पिता- स्व. लालू यादव, निवासी- मझिगमा), थाना केवटी, जिला दरभंगा को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके पास से एक देशी पिस्टल तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

वहीं दूसरी ओर, नेहरा थाना पुलिस ने नेहरा थाना कांड संख्या 76/26 के नामजद अभियुक्त अर्जुन सहनी (पिता- बबूलाल सहनी, निवासी- जगदीशपुर, थाना नेहरा, जिला दरभंगा) को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के लिए आगे की कार्रवाई की।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराधियों एवं अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।