मुजफ्फरपुर में 2 जून को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का दौरा

दीपक कुमार। क्राइम रिपोर्टर

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 2 जून 2026 को मुजफ्फरपुर के मोतीपुर प्रखंड अंतर्गत परसौनी नाथ पंचायत स्थित गोसाईंपुर उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित सहयोग शिविर का निरीक्षण करेंगे।

इस दौरान 12 विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां आम लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों का समाधान किया जाएगा तथा विभिन्न सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। मुख्यमंत्री 288.16 करोड़ रुपये की लागत से 109 योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन भी करेंगे।

कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। जिला पदाधिकारी सुब्रत कुमार सेन एवं वरीय पुलिस अधीक्षक कानतेस मिश्रा ने कार्यक्रम स्थल पर प्रतिनियुक्त अधिकारियों की ब्रीफिंग कर सभी को समय पर ड्यूटी पर उपस्थित होकर जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने का निर्देश दिया।