जनसुनवाई में एडीएम ने सुनीं आम लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ निपटारा
जनसुनवाई में एडीएम ने सुनीं आम लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ निपटारा
जनसुनवाई में एडीएम ने सुनीं आम लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ निपटारा
दस्तक 7 मीडिया /दरभंगा
बिहार सरकार के “निश्चय पार्ट-3 : सबका सम्मान, जीवन आसान” कार्यक्रम के तहत सोमवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी कौशल कुमार के निर्देश पर आयोजित इस जनसुनवाई की अध्यक्षता अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी राजेश कुमार गुप्ता एवं अपर समाहर्ता विभागीय जांच राकेश कुमार ने की।
जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। अधिकारियों ने परिवादियों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
अपर समाहर्ता ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि आम नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े। उन्होंने कहा कि शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं विधिसम्मत समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
जनसुनवाई में भूमि विवाद, शिक्षा विभाग, विद्युत विभाग, बैटरी चालित ट्राई साइकिल समेत विभिन्न जनहित से जुड़े मामलों पर सुनवाई की गई। कई मामलों का समाधान मौके पर ही कर दिया गया, जबकि शेष मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। साथ ही परिवादियों को मोबाइल के माध्यम से कार्रवाई एवं समाधान की जानकारी उपलब्ध कराने को भी कहा गया।
अधिकारियों ने दोहराया कि जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित, प्रभावी और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करना है, ताकि लोगों को प्रशासनिक सेवाओं का लाभ सहज रूप से मिल सके।
दरभंगा में ‘स्वच्छ गांव-सुरक्षित जलवायु’ अभियान की शुरुआत, 5 जून तक चलेगा विशेष स्वच्छता अभियान, डीडीसी ने की लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान की समीक्षा, पंचायतों को लक्ष्य पूरा करने के निर्देश