शराब कारोबारियों के विरुद्ध सिंहवाड़ा पुलिस का अभियान ,घोड़दौड़ में पुलिस की छापेमारी, 43 लीटर देशी शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार

दस्तक 7मीडिया ,सिंहवाड़ा/

थाना क्षेत्र में शराब कारोबारियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बीती रात बड़ी कार्रवाई की है। थाना अध्यक्ष बसंत कुमार ने नेतृत्व में पुलिस टीम ने घोड़दौड़ चौक के निकट भोगेंद्र महतो के घर में छापेमारी कर पुलिस ने करीब 43 लीटर तैयार देशी शराब बरामद की है। इसके साथ ही शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी जब्त किए गए हैं। बरामद सामान में एक टिन का बर्तन, एक छोटा व दो बड़े गैस सिलेंडर तथा एक छोटा और एक बड़ा गैस चूल्हा शामिल है। वही पुलिस ने 100 लीटर अर्धनिर्मित शराब को नष्ट किया है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि आरोपी लंबे समय से अवैध रूप से देशी शराब का निर्माण कर बिक्री कर रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर रात में छापेमारी कर उसे रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपी के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। थाना अध्यक्ष ने बताया की शराब माफियाओं के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।