एसएसपी की जनसुनवाई में 40 फरियादियों ने रखी अपनी समस्याएं, 7 दिन में समाधान का निर्देश
एसएसपी की जनसुनवाई में 40 फरियादियों ने रखी अपनी समस्याएं, 7 दिन में समाधान का निर्देश
एसएसपी की जनसुनवाई में 40 फरियादियों ने रखी अपनी समस्याएं, 7 दिन में समाधान का निर्देश
दस्तक 7 मीडिया /दरभंगा
वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) दरभंगा ने सोमवार को अपने कार्यालय कक्ष में जनसुनवाई आयोजित कर लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों और अनुमंडलों से पहुंचे कुल 40 फरियादियों ने अपनी शिकायतें एसएसपी के समक्ष रखीं।
जनसुनवाई में नगर पुलिस अधीक्षक, विभिन्न अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ), पुलिस उपाधीक्षक तथा कई थाना प्रभारी मौजूद रहे। लोगों की शिकायतों को गंभीरता से सुनने के बाद एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक जांच कर वैधानिक प्रक्रिया के तहत सात दिनों के भीतर शिकायतों का निष्पादन करने का निर्देश दिया।
एसएसपी ने पिछली जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों की भी समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का त्वरित और निष्पक्ष समाधान करना है।
पुलिस प्रशासन ने बताया कि नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए इस तरह की जनसुनवाई आगे भी नियमित रूप से आयोजित की जाती रहेगी, ताकि लोगों को अपनी शिकायतें सीधे पुलिस अधिकारियों तक पहुंचाने का अवसर मिल सके।