बिरौल में बाइक मिस्त्री पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, एफएसएल टीम जांच में जुटी,दो लोगों से पुछताछ कर रही पुलिस
बिरौल में बाइक मिस्त्री पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, एफएसएल टीम जांच में जुटी,दो लोगों से पुछताछ कर रही पुलिस
बिरौल में बाइक मिस्त्री पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, एफएसएल टीम जांच में जुटी,दो लोगों से पुछताछ कर रही पुलिस
दस्तक 7 मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
नगर पंचायत अंतर्गत अफजला खेबा क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां कुछ नशेड़ियों ने एक बाइक मिस्त्री पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। पुलिस प्रशासन मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पूरी तरह मुस्तैद है।
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, जख्मी युवक मो. साकिब प्रतिदिन की तरह रविवार को भी अपने गैरेज से काम खत्म करके पुराने पेट्रोल पंप के पीछे पगडंडी के रास्ते घर लौट रहा था। इसी दौरान चुड़ा मील के निकट घात लगाए कुछ लड़कों ने उसे घेर लिया और धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
घटना की चीख-पुकार सुनकर आस-पड़ोस के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। और तत्परता दिखाते हुए खून से लथपथ साकिब को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी के नेतृत्व में अंचल पुलिस निरीक्षक, महफुज आलम,पुनि सह पर्यवेक्षी पदाधिकारी अमृत लाल वर्मन,थानाध्यक्ष चन्द्र मणी,अपर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार दल बल के साथ हॉस्पिटल पहुंचे।
जहां एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने डॉक्टर से मिलकर जख्मी साकिब की शारीरिक स्थिति और इलाज की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। घटना की हकीकत और वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए जिला मुख्यालय से एफएसएल की टीम को बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया और जमीन पर गिरे खून के अवशेषों को परीक्षण के लिए अपने साथ ले गई है। एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने बताया किपुलिस घटना के मुख्य कारणों का पता लगाने में जुटी है। प्राथमिक जांच में शुभम महतो और प्रितम महतो नाम के दो लड़कों के नाम सामने आए हैं। पीड़ित परिवार की ओर से आवेदन मिलते ही आगे की कानूनी कार्रवाई किया जाएगा। वहीं, थानाध्यक्ष चन्द्र मणी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पूछताछ के लिए दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया है। पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही सभी दोषी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।