तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता अभियान, एडीआर भवन में दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ
तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता अभियान, एडीआर भवन में दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ
तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता अभियान, एडीआर भवन में दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ
दस्तक 7 मीडिया /दरभंगा
विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) दरभंगा के तत्वावधान में एडीआर भवन में जागरूकता सह शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में पैनल अधिवक्ताओं, पारा विधिक स्वयंसेवकों (पीएलवी) एवं न्यायालय कर्मियों को तंबाकू सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। वक्ताओं ने कहा कि तंबाकू और धूम्रपान कैंसर, हृदय रोग, फेफड़ों की गंभीर बीमारियों समेत कई घातक रोगों का कारण बनते हैं। इसलिए इसके किसी भी रूप में सेवन से बचना चाहिए।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों को तंबाकू का सेवन नहीं करने, कार्यालय परिसर को स्वच्छ एवं तंबाकू मुक्त बनाए रखने तथा समाज में जनजागरूकता फैलाने की शपथ दिलाई गई। वक्ताओं ने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए तंबाकू मुक्त जीवनशैली अपनाना आवश्यक है।
कार्यक्रम में चीफ लीगल ऐड डिफेंस सिस्टम प्रकाश स्वरूप सिन्हा, डेप्युटी चीफ विरेंद्र कुमार झा, पैनल अधिवक्ता रेखा कुमारी सहित न्यायालय कर्मी एवं पारा विधिक स्वयंसेवक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने तंबाकू उन्मूलन के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया।