ग्रीष्मावकाश में भी शैक्षणिक प्रवाह को अनवरत रखें छात्र : जितेन्द्र कुमार
ग्रीष्मावकाश में भी शैक्षणिक प्रवाह को अनवरत रखें छात्र : जितेन्द्र कुमार
ग्रीष्मावकाश में भी शैक्षणिक प्रवाह को अनवरत रखें छात्र : जितेन्द्र कुमार
संवाददाता,हनुमाननगर,दरभंगा
हनुमाननगर प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय मोरो में ग्रीष्मकालीन छुट्टी उत्सवी माहौल में दिया गया। मौके पर प्रधानाध्यापक जितेन्द्र कुमार ने कहा कि विभागीय निदेशानुसार 1 -20 जून तक ग्रीष्मावकाश है। बच्चों के शैक्षणिक गतिविधि के प्रवाह को अनवरत रखने के लिए गृहकार्य दिया गया है। इसमें पाठ्यपुस्तक से संबंधित प्रश्नों के अतिरिक्त बच्चों को जीवन मूल्य, नैतिक जिम्मेदारी, पर्यावरण संरक्षण आदि से संबंधित कई प्रोजेक्ट कार्य दिए गए।वहीं सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने, अपने घर में बिजली के बचाव हेतु अच्छी आदतों को अपनाने, जल का बचाव करने, पौधा लगाने, पशु पक्षियों के प्रति स्नेह रखते हुए पानी की व्यवस्था करना, गौरैया संरक्षण आदि से संबंधित कई प्रोजेक्ट कार्य दिए गए। परिवारिक और सामाजिक जिम्मेदारी निभाने के लिए भी परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर कार्यों में हाथ बटाने , जीवन मूल्यों को नजदीक से समझने के लिए भी कई कार्य दिए गए।
जीरो बजट के पाठ्यपुस्तक से संबंधित नवाचारी मॉडल बनाने हेतु भी बच्चों को प्रेरित किया गया।
कुल मिलाकर उद्वेश्य है कि बच्चे पाठ्यपुस्तक के ज्ञान के साथ साथ सामाजिक, व्यवहारिक, नैतिक,विधिक,मानसिक, भावनात्मक आदि रूप से भी मज़बूत बने। इससे समाज के लिए एक योग्य,कुशल और सर्वश्रेष्ठ मानव संसाधन तैयार हो सकेगा ।
मौके पर शिक्षक शंभूनाथ राय, बबीता, डॉ अन्नू कुमारी, अंशु प्रभा, प्रियंका कुमारी, चंद्रप्रभा, डॉ रमन कुमार राजेश, आमिर खान, गौतम जौहरी , सोनू यादव, देवेंद्र प्रताप सिंह, अनुराग कुमार मंडल,रंजीत कुमार सिंह ने इस कार्य में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
थानाध्यक्ष पर गौ तस्करी के वाहन को छोड़ने का आरोप,एसडीपीओ ने जांच के बाद आरोपों को बताया पूरी तरह ‘निराधार, अफवाह फैलाने वाले के विरुद्ध कार्रवाई का निर्देश
तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता अभियान, एडीआर भवन में दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ