बिरौल-शिवनगर घाट मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत

दस्तक 7 मिडिया, बिरौल दरभंगा।
बिरौल-शिवनगर घाट मुख्य मार्ग (एसएच 56) पर विशनपुर और कमलपुर के बीच एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को कुचल दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवारों की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
घटना के तुरंत बाद स्थानीय राहगीरों ने इसकी सूचना बिरौल थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बिरौल थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम व आगे के इलाज की कागजी प्रक्रिया के लिए तत्काल डीएमसीएच भेज दिया।
घटनास्थल से दुर्घटनाग्रस्त पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की गई है, जिसका निबंधन संख्या BR07AS0465 है। बाइक सड़क किनारे गिरी हुई पाई गई।
मामले की जानकारी देते हुए बिरौल थानाध्यक्ष चन्द्र मणी ने बताया घटनास्थल से मिले एक पहचान पत्र के आधार पर मृतकों में से एक की पहचान सोनवेहट गांव निवासी किशोर मुखिया के रूप में की गई है। दूसरे मृतक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस मामले की पूरी गंभीरता से जांच कर रही है।