दरभंगा, सहायक अवर निरीक्षकों (ASI) के लिए बड़ी खबर, उच्चतर पद का कार्यकारी प्रभार पाने का सुनहरा मौका,3 दिनों में मांगे गए आवेदन

दस्तक 7 मिडिया, उत्तम सेनगुप्ता,दरभंगा।
बिहार पुलिस मुख्यालय पटना के निर्देशानुसार दरभंगा जिलाबल में तैनात सहायक अवर निरीक्षकों (ASI) के लिए पदोन्नति का एक महत्वपूर्ण अवसर सामने आया है। पुलिस मुख्यालय (कार्मिक एवं कल्याण प्रभाग) के आदेश के आलोक में, ऐसे सभी सहायक अवर निरीक्षक जो 31 मई 2026 तक इस पद पर न्यूनतम एक वर्ष की सेवा अवधि पूरी कर रहे हैं, उन्हें पुलिस अवर निरीक्षक के कोटि में उच्चतर पद का कार्यकारी प्रभार (वेतनमान सहित) प्रदान किया जाएगा।विभाग द्वारा जारी सरकारी पत्र के अनुसार, इस प्रक्रिया को गति देने के लिए योग्य पुलिस कर्मियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। वे सभी सहायक अवर निरीक्षक जिनकी सेवा अवधि वर्तमान पद पर 31.05.2026 तक कम से कम एक वर्ष पूरी हो चुकी है। पात्र अधिकारियों को 03 दिनों के भीतर अपना आवेदन विहित प्रपत्र में भरकर जमा करना अनिवार्य है। पुलिस मुख्यालय बिहार पटना द्वारा इसकी जानकारी राज्य के सभी जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक/ पुलिस अधीक्षक समेत सभी थाना अध्यक्षों और अंचल कार्यालयों को आवश्यक कार्रवाई हेतु भेज दी गई है। समय सीमा बेहद संक्षिप्त (3 दिन) होने के कारण योग्य पुलिस अधिकारियों को जल्द से जल्द प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है।