महादलित महिला के साथ मारपीट, अभद्र व्यवहार और लूटपाट, छह लोगों पर एफआईआर, कार्रवाई नहीं होने से पीड़िता ने एसएसपी से की शिकायत
महादलित महिला के साथ मारपीट, अभद्र व्यवहार और लूटपाट, छह लोगों पर एफआईआर, कार्रवाई नहीं होने से पीड़िता ने एसएसपी से की शिकायत
महादलित महिला के साथ मारपीट, अभद्र व्यवहार और लूटपाट, छह लोगों पर एफआईआर, कार्रवाई नहीं होने से पीड़िता ने एसएसपी से की शिकायत
दस्तक 7 मिडिया, दरभंगा।
जिले के लहेरियासराय स्थित SC/ST थाने में एक महादलित महिला ने गांव के ही कुछ दबंगों पर घर में घुसकर मारपीट करने, जातिसूचक गालियां देने,अभद्र व्यवहार करने और नकदी व जेवर लूटने का गंभीर आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। यह मामला घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के पाली ग्राम (नगर पंचायत वार्ड नंबर-02) का है। पीड़िता सुनिता देवी ने बताया कि घटना 21 मार्च 2026 की है। जब गांव के पचकौड़ी महतो, लक्ष्मी महतो, फकड़े आलम, नुरे आलम सहित दो अन्य लोगों ने एक राय होकर साजिश के तहत उनके घर में जबरन घुस आए। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने घर में घुसते ही जातिसूचक गालियां देना शुरू कर दिया और लात-घूंसों से अंधाधुंध मारपीट की। इस दौरान महिला के साथ अत्यंत अभद्र व्यवहार भी किया गया। जब पीड़िता ने शोर मचाया, तो उसके पति और बेटे उसे बचाने दौड़े, लेकिन आरोपियों ने उनके साथ भी बर्बरता से मारपीट की। साथ ही एक बक्सा उठा ले गए, जिसमें लगभग 1,50,000 रुपये नकद थे। इसके अलावा, पीड़िता के गले से शादी के समय मिला करीब आधा (1/2) भरी सोने का जेवर भी छीन लिया गया। पीड़िता सुनीता देवी के अनुसार, आरोपियों ने उन्हें धमकी देते हुए कहा कि तुम अछूत होकर हमारे घर के निकट कैसे रह सकती हो?आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि अगर उन्होंने अपनी जमीन और घर छोड़कर पलायन नहीं किया, तो उन्हें जिंदा नहीं छोड़ा जाएगा। इधर एस सी/ एस टी थाना पुलिस द्वारा अभियुक्तों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं किए जाने और धमकी दिए जाने को लेकर पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत की।
11 बजे तक बंद रहा सीडीपीओ कार्यालय, मुख्य द्वार पर लटका मिला ताला, मोबाइल बंद होने से सीडीपीओ से नहीं हो सका संपर्क, डीपीओ ने भी नहीं उठाया फोन; कर्मचारी रहे नदारद
दरभंगा, सहायक अवर निरीक्षकों (ASI) के लिए बड़ी खबर, उच्चतर पद का कार्यकारी प्रभार पाने का सुनहरा मौका,3 दिनों में मांगे गए आवेदन