विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर सीएचसी घनश्यामपुर में दिलाई गई शपथ, डॉक्टरों-कर्मियों ने तंबाकू से दूर रहने का लिया संकल्प

दस्तक 7 मिडिया, घनश्यामपुर।
विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर शनिवार को घनश्यामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य केंद्र के सभी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने तंबाकू एवं धूम्रपान से दूर रहने की शपथ ली।
कार्यक्रम में उपस्थित अस्पताल प्रभारी डॉ वंदना कुमारी डॉक्टर अर्चना कुमारी और अस्पताल मैनेजर विनोद कुमार साह और कर्मचारियों ने संकल्प लिया कि वे अपने जीवन में कभी भी धूम्रपान नहीं करेंगे तथा किसी भी प्रकार के तंबाकू उत्पाद का सेवन नहीं करेंगे। साथ ही उन्होंने अपने परिवार, मित्रों और परिचितों को भी धूम्रपान एवं तंबाकू सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने और इसके सेवन से दूर रहने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।स्वास्थ्यकर्मियों ने कहा कि तंबाकू सेवन कैंसर, हृदय रोग एवं अन्य गंभीर बीमारियों का प्रमुख कारण है। इससे बचाव के लिए जन-जागरूकता बेहद आवश्यक है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने समाज को तंबाकू मुक्त बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प दोहराया।
हाईवे पर अब नहीं चलेगी मनमानी: अवैध पार्किंग और अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का बड़ा अभियान
11 बजे तक बंद रहा सीडीपीओ कार्यालय, मुख्य द्वार पर लटका मिला ताला, मोबाइल बंद होने से सीडीपीओ से नहीं हो सका संपर्क, डीपीओ ने भी नहीं उठाया फोन; कर्मचारी रहे नदारद