दरभंगा पहुंचे राजस्व मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

दस्तक 7 मीडिया  /दरभंगा 

बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल  के दरभंगा आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। एकमी चौक पर आयोजित स्वागत समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण मन्ना के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने मंत्री का अभिनंदन किया।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने मंत्री को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। स्वागत समारोह में उत्साह का माहौल देखने को मिला और उपस्थित कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व में बिहार में विकास, भूमि सुधार और राजस्व प्रशासन को अधिक पारदर्शी एवं जनोन्मुखी बनाने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मंत्री डॉ. जायसवाल के नेतृत्व में विभाग द्वारा आम लोगों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।

जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण मन्ना ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार विकास और सुशासन के संकल्प के साथ कार्य कर रही है।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष राजेश रंजन, अभयानंद झा, सुनील चौधरी, जिला महामंत्री संतोष पोद्दार, सुजीत मल्लिक, जिला मंत्री मीरा मेहता, बालेन्दु झा, राहुल पासवान, जिला मीडिया प्रभारी मुकुंद चौधरी, कोषाध्यक्ष संतोष सिंह, बबलू मिश्रा, राजमोहन पासवान सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।