लनामिवि में भ्रष्टाचार के आरोपों की गूंज दिल्ली तक, चिराग पासवान से मिले युवा जिलाध्यक्ष प्रदीप पासवान
लनामिवि में भ्रष्टाचार के आरोपों की गूंज दिल्ली तक, चिराग पासवान से मिले युवा जिलाध्यक्ष प्रदीप पासवान
लनामिवि में भ्रष्टाचार के आरोपों की गूंज दिल्ली तक, चिराग पासवान से मिले युवा जिलाध्यक्ष प्रदीप पासवान
दस्तक 7 मीडिया /दरभंगा
ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (लना मिवि) में कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं को लेकर मामला अब राष्ट्रीय स्तर पर पहुंच गया है। इस संबंध में युवा नेता एवं दरभंगा युवा जिलाध्यक्ष प्रदीप पासवान ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से मुलाकात कर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
प्रदीप पासवान ने केंद्रीय मंत्री को दिए गए ज्ञापन में आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय में कुलपति, रजिस्ट्रार एवं अन्य अधिकारियों द्वारा नियमों की अनदेखी कर कथित रूप से मोटी रकम लेकर बहाली की गई है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा गार्डों की नियुक्ति करने वाली निजी एजेंसी के साथ हुए एग्रीमेंट के अनुरूप कर्मियों को वेतन नहीं दिया जा रहा है और हर माह लाखों रुपये की कथित हकमारी की जा रही है।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय में कई ऐसे कार्य हैं जो केवल कागजों पर संचालित दिखाए जा रहे हैं, जबकि उनके नाम पर करोड़ों रुपये के खर्च और बंदरबांट की बात सामने आ रही है। प्रदीप पासवान ने इन सभी मामलों की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग की।
युवा जिलाध्यक्ष ने दावा किया कि विश्वविद्यालय परिसर से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय कुलपति आवास से संचालित किए जा रहे हैं, जिसकी भी जांच आवश्यक है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार से शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है और छात्रों के हितों की अनदेखी हो रही है।
मुलाकात के दौरान केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पूरे मामले को गंभीरता से सुनते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रदीप पासवान के अनुसार, चिराग पासवान ने कहा कि भ्रष्टाचार किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा मामले की जांच कराने के लिए राज्य सरकार और मुख्यमंत्री को पत्र लिखा जाएगा।
इस मुलाकात के बाद विश्वविद्यालय में लगाए गए आरोपों को लेकर चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, इन आरोपों पर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है
नाका-6 में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार,खुले राज ,न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी। घर से करीब 25 लाख नकद, 43 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप, मोबाइल और डीवीआर बरामद;एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज
टेंडर घोटाले की आंच IAS अफसरों तक, ED-SVU की जांच में बड़े खुलासे; करोड़ों की संपत्ति और विदेशी ट्रिप का खेल उजागर