नाका-6 में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार,खुले राज ,न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी।

घर से करीब 25 लाख नकद, 43 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप, मोबाइल और डीवीआर बरामद;एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज

दस्तक 7 मीडिया /दरभंगा 

बकरीद पर्व को लेकर चल रही विधि-व्यवस्था ड्यूटी और संध्या गश्ती के दौरान लहेरियासराय पुलिस ने नाका नंबर-6 स्थित रहमगंज में बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित नशीले पदार्थों के कारोबार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान एक घर से करीब 25 लाख रुपये नकद, प्रतिबंधित कफ सिरप की दर्जनों बोतलें, मोबाइल फोन और सीसीटीवी सिस्टम जब्त किया है।

लहेरियासराय थाना अध्यक्ष वीरेन्द्र चौधरी के स्वयं के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की हे। प्राथमिकी के अनुसार, 29 मई की शाम पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नाका नंबर-6 स्थित मंदिर के पीछे रहने वाला गौरी शंकर चौधरी अपने घर से प्रतिबंधित दवाओं एवं नशीले पदार्थों की बिक्री करता है। सूचना के सत्यापन के बाद तकनीकी शाखा, बेंता थाना और कोतवाली थाना की टीम के साथ संयुक्त छापेमारी की गई।

तलाशी के दौरान पुलिस ने घर से कोडीन फॉस्फेट एवं ट्राइप्रोलिडीन हाइड्रोक्लोराइड युक्त 43 बोतल कफ सिरप बरामद किया। इसके अलावा एक कमरे से 24 लाख 97 हजार 600 रुपये नकद, दो मोबाइल फोन तथा सीसीटीवी कैमरे का DVR भी जब्त किया गया।

पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि बरामद नकदी प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री से अर्जित की गई है। उसने यह भी बताया कि उसे नशीला पदार्थ कथित रूप से केवटी थाना क्षेत्र के ननौर निवासी विष्णु नामक व्यक्ति द्वारा उपलब्ध कराया जाता था।अब सवाल उठता हे कि ननोर निवासी विष्णु कौन हे जिसने पूरे जिले को उड़ता पंजाब बना दिया हे।

मौके पर पहुंचे औषधि निरीक्षक राजेश कुशवाहा ने जांच के बाद बताया कि बरामद सिरप में शामिल तत्व NDPS एक्ट के तहत अधिसूचित ड्रग्स की श्रेणी में आते हैं और बिना चिकित्सकीय पर्ची के इनका सेवन या बिना लाइसेंस व्यापार करना कानूनन अपराध है।

पुलिस ने आरोपी गौरी शंकर चौधरी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस मामले में लहेरियासराय थाना कांड संख्या 297/26 दर्ज करते हुए आरोपी गौरी शंकर चौधरी तथा कथित सप्लायर विष्णु के विरुद्ध NDPS एक्ट की धारा 21(सी) एवं 22 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच का जिम्मा पुलिस अवर निरीक्षक रविकांत कुमार को सौंपा गया है।

 बरामदगी में 43 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप,24,97,600 नकद, 2 मोबाइल फोन, 1 DVR (सीसीटीवी रिकॉर्डिंग सिस्टम),NDPS एक्ट की धारा 21(सी) एवं 22 के तहत प्राथमिकी दर्ज हुई हे।पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार पर बड़ा प्रहार माना जा रहा है।