ब्रेकिंग खबर :नाका नंबर-6 में पुलिस की बड़ी कार्रवाई,हनुमान मंदिर के समीप घर से 25 लाख नकद, कफ सिरप व नशीली दवाएं बरामद। देर शाम छापेमारी से इलाके में हड़कंप, कई बिंदुओं पर जांच में जुटी पुलिस
ब्रेकिंग खबर :नाका नंबर-6 में पुलिस की बड़ी कार्रवाई,हनुमान मंदिर के समीप घर से 25 लाख नकद, कफ सिरप व नशीली दवाएं बरामद। देर शाम छापेमारी से इलाके में हड़कंप, कई बिंदुओं पर जांच में जुटी पुलिस
ब्रेकिंग खबर :
नाका नंबर-6 में पुलिस की बड़ी कार्रवाई,हनुमान मंदिर के समीप घर से 25 लाख नकद, कफ सिरप व नशीली दवाएं बरामद।
देर शाम छापेमारी से इलाके में हड़कंप, कई बिंदुओं पर जांच में जुटी पुलिस
दस्तक 7 मीडिया /दरभंगा
शहर के लहेरियासराय थाना क्षेत्र स्थित नाका नंबर-6 इलाके में दरभंगा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में नकदी एवं प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली दवाएं बरामद की हैं। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
जानकारी के अनुसार, स्थानीय पुलिस टीम ने नाका नंबर-6 से कर्पूरी चौक की ओर जाने वाली सड़क के दाहिनी तरफ स्थित हनुमान मंदिर से सटे एक मकान में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान करीब 25 लाख रुपये नकद, प्रतिबंधित कफ सिरप तथा विभिन्न प्रकार की नशीली दवाएं बरामद की गईं।
सूत्रों के मुताबिक, जिस मकान से नकदी और नशीली दवाएं बरामद हुई हैं, बताया जा रहा हे कि वह घर गौरी शंकर चौधरी का है। पुलिस सूत्रों का दावा है कि गौरी शंकर चौधरी के खिलाफ लगभग एक दशक पूर्व लहेरियासराय थाना में कई मामले दर्ज हैं। हालांकि पुलिस अधिकारी फिलहाल पूरे मामले पर खुलकर कुछ भी बताने से बच रही हैं।बताया यह भी जा रहा हे कि जिगर ऑप्टिकल नामक एक दुकान हे जो दिखावे के लिये हे लेकिन इसके आड़ में बड़ा खेल खेला जा रहा हे।
स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि इतनी बड़ी मात्रा में नकदी और नशीले पदार्थों की बरामदगी किसी बड़े नेटवर्क की ओर इशारा कर रही है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं इलाके में छोटे-छोटे बच्चों और युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेलकर कोई संगठित गिरोह तो सक्रिय नहीं है ?
बताया जा रहा है कि बरामद कफ सिरप और अन्य दवाओं का इस्तेमाल सूखा नशा के रूप में किया जाता है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस धंधे का संचालन स्थानीय स्तर पर हो रहा था या इसके तार दूसरे जिलों और राज्यों से भी जुड़े हुए हैं।
पुलिस की इस कार्रवाई को स्थानीय स्तर पर बड़ी सफलता माना जा रहा है। वहीं छापेमारी के बाद इलाके में देर शाम तक लोगों की भीड़ जुटी रही और तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। संभावना जताई जा रही है कि पुलिस जल्द ही इस मामले में आधिकारिक प्रेस बयान जारी कर सकती है।