मुजफ्फरपुर में नशे के सौदागरों पर पुलिस का कहर.. कफ सिरप पकड़ा

दीपक कुमार। क्राइम रिपोर्टर

कोडिनयुक्त कफ सिरप की ऐसी खेप पकड़ी गई है, जिसे सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे!मुजफ्फरपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्र के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान में अहियापुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक को दबोच लिया।।

जांच के दौरान ट्रक से बरामद हुआ — 47 कार्टन में भरा हुआ 5640 बोतल प्रतिबंधित कोडिनयुक्त कफ सिरप… जिसकी कुल मात्रा बताई जा रही है 564 लीटर!!!

इस पूरे खेल में पुलिस ने दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों में पश्चिम बंगाल के हावड़ा निवासी कालू और दरभंगा के कुशेश्वरस्थान निवासी संजीत झा शामिल हैं।
पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और अहियापुर थाना में कांड संख्या 968/26 दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।।