आंधी-तूफान से हुई क्षति पर शिवदाहा के मुखिया गणेश ठाकुर ने किया निरीक्षण
आंधी-तूफान से हुई क्षति पर शिवदाहा के मुखिया गणेश ठाकुर ने किया निरीक्षण
आंधी-तूफान से हुई क्षति पर शिवदाहा के मुखिया गणेश ठाकुर ने किया निरीक्षण
दीपक कुमार। गायघाट
प्रखंड अंतर्गत शिवदहा पंचायत के मुखिया गणेश ठाकुर ने बीते दिनों आए तेज आंधी-तूफान एवं बारिश से किसानों एवं आम लोगों को हुए भारी नुकसान पर गहरी चिंता व्यक्त की है।
उन्होंने कहा कि आंधी-तूफान के कारण क्षेत्र में किसानों की फसल को व्यापक क्षति पहुंची है। खेतों में लगी विभिन्न फसलें नष्ट हो गई हैं, जिससे किसानों के समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। इसके अलावा तेज हवा एवं बारिश के कारण कई गरीब परिवारों के घर भी क्षतिग्रस्त एवं ध्वस्त हो गए हैं।
शिवदाहा पंचायत के मुखिया गणेश ठाकुर ने बीडीओ और सीओ से आग्रह किया है कि शिवदाहा पंचायत में हुए नुकसान की अविलंब जांच कराकर पीड़ित परिवारों को सरकारी प्रावधान के तहत उचित मुआवजा एवं राहत राशि उपलब्ध कराई जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
उन्होंने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई करने की मांग करते हुए कहा कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों की सहायता करना सरकार एवं प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।