वीवीपैट वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था पर डीएम की पैनी नजर, बहादुरपुर स्थित वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण, अधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश
वीवीपैट वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था पर डीएम की पैनी नजर, बहादुरपुर स्थित वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण, अधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश
वीवीपैट वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था पर डीएम की पैनी नजर,
बहादुरपुर स्थित वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण, अधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश
दस्तक 7 मीडिया /दरभंगा
आगामी निर्वाचन तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला दण्डाधिकारी कौशल कुमार ने बहादुरपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित वीवीपैट वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में किए गए इस निरीक्षण के दौरान डीएम ने वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था, बाहरी संरचना एवं रख-रखाव की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सतर्कता बरतने तथा सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश कुमार सहित पुलिस पदाधिकारी एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे। प्रशासनिक सक्रियता को देखते हुए माना जा रहा है कि चुनावी तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन कोई कोताही नहीं बरतना चाहता।