बिहार विधानसभा में सचेतक बनने पर विधायक विनय चौधरी का भव्य अभिनंदन

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा

बिहार विधानसभा में सत्तारूढ़ दल का सचेतक बनाए जाने पर स्थानीय विधायक प्रोफेसर विनय चौधरी का शुक्रवार को बहेरी किरण विवाह भवन परिसर में भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में युवा जदयू जिला अध्यक्ष राम शंकर सिंह समेत बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ताओं ने विधायक को माला, पाग और चादर देकर सम्मानित किया। इस दौरान विधायक विनय चौधरी एवं पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समर्थन में जमकर नारेबाजी भी हुई।

समारोह को संबोधित करते हुए विधायक प्रो. विनय चौधरी ने कहा कि बिहार विधानसभा में एनडीए गठबंधन द्वारा उन्हें सचेतक का दायित्व देकर पूरे बेनीपुर विधानसभा क्षेत्र को सम्मानित किया गया है। उन्होंने इसके लिए पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं क्षेत्र की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग और विश्वास के कारण ही वे दूसरी बार पहले से अधिक मतों से विजयी होकर विधानसभा पहुंचे हैं।

विधायक ने कहा कि उन्होंने हमेशा जनप्रतिनिधि नहीं बल्कि क्षेत्र के बेटे के रूप में जनता की सेवा करने का संकल्प लिया है और आगे भी इसी भावना के साथ कार्य करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि बहेरी और बेनीपुर क्षेत्र की जनता से उन्हें जो प्रेम, स्नेह और आशीर्वाद मिला है, वही उन्हें विकास कार्यों के लिए प्रेरित करता है।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सिंचाई एवं गरीबों के लिए कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का प्रयास लगातार जारी रहेगा। साथ ही आने वाले समय को बिहार में रोजगार और उद्योग का दौर बताते हुए कहा कि इससे युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर मिलेंगे और क्षेत्र में खुशहाली आएगी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवा जदयू जिला अध्यक्ष राम शंकर Singh ने कहा कि विधायक विनय चौधरी की मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा के कारण बेनीपुर विधानसभा विकास के मामले में लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने विशेष रूप से बिलट महथा आदर्श महाविद्यालय बहेड़ी के विकास का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र के छात्रों को उच्च एवं तकनीकी शिक्षा के बेहतर अवसर मिल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं के मामले में बेनीपुर विधानसभा आज किसी भी क्षेत्र से पीछे नहीं है और सचेतक बनने के बाद विधायक का दायित्व और बढ़ गया है, जिसका सीधा लाभ क्षेत्रवासियों को मिलेगा।

अभिनंदन समारोह में बेनीपुर प्रमुख चौधरी मुकुंद राय, जदयू प्रखंड अध्यक्ष नवीन कुमार सिंह, गजेंद्र प्रसाद सिंह, राधा रमन मंडल, कैलाश कुमार, मनीष कुमार, मृत्युंजय चौधरी, मनोज सिंह, अंकित झा, शर्मा पासवान, बीरबल राय, प्रमोद महतो, फूलकुमारी देवी, संतोष साह, शैलेंद्र चौधरी, विजय महतो, सरीता देवी, राम उदगार यादव, सुनील सिंह, निखिल राय, लक्ष्मण ठाकुर, रमेश कुशवाहा, मुकेश कुमार, राघवेंद्र प्रसाद, रौशन महतो, विपिन भगत, महेश्वर सिंह, मो. तबरेज, संजय मंडल समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे