बिरौल पुलिस ने कांड संख्या 346/26 के तीन नामजद अभियुक्त को किया गिरफ्तार, दूसरे पक्ष से भी आवेदन

दस्तक 7 मिडिया, बिरौल दरभंगा।

बिरौल थाना क्षेत्र के बलिया गांव में गाली गलौज करने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट को लेकर पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया। तथा त्वरित कार्रवाई करते हुए एक पक्ष के तीन लोगों में गोविन्द चौपाल, गणपति चौपाल और शंकर चौपाल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जानकारी के अनुसार बिरौल थाना क्षेत्र के बलिया गांव में शक्ति झा और शंकर चौपाल के पुत्र के बीच गाली गलौज को लेकर मारपीट हुई। जिसमें शक्ति झा गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिन्हें प्राथमिकी उपचार के बाद चिकित्सक ने डीएमसीएच रेफर कर दिया। इधर पुलिस ने पीड़ित के लिखित आवेदन पर 27 मई को एफआईआर दर्ज करते हुए, नामजद तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से सीता देवी ने भी बिरौल थाने में एक लिखित आवेदन दिया है। सीता देवी द्वारा दिए गए इस आवेदन में विपक्षी दल पर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं।