संदिग्ध मांस के साथ एक व्यक्ति हिरासत में, जांच में जुटी पुलिस, मामला पोखराम गांव की
संदिग्ध मांस के साथ एक व्यक्ति हिरासत में, जांच में जुटी पुलिस, मामला पोखराम गांव की
संदिग्ध मांस के साथ एक व्यक्ति हिरासत में, जांच में जुटी पुलिस, मामला पोखराम गांव की
दस्तक 7 मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
बिरौल थाना क्षेत्र के पोखराम गांव में गुरुवार शाम पुलिस ने संदिग्ध मांस ले जा रहे एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। पुलिस ने मौके से मांस और अवशेष बरामद कर जांच के लिए भेज दिए हैं। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल गश्त तेज कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम करीब 4 बजे पोखराम गांव के समीप से गुजर रहे एक साइकिल सवार व्यक्ति के पास मौजूद बोरे को देखकर स्थानीय लोगों को संदेह हुआ। ग्रामीणों की सूचना पर एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी और थानाध्यक्ष चंद्रमणि पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान बलहा गांव निवासी 50 वर्षीय मो. दाऊद के रूप में हुई है। एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि बरामद किए गए अवशेषों को आधिकारिक प्रयोगशाला (लैब) में जांच के लिए भेजा जा रहा है। वैज्ञानिक जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। कानून व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए व्यक्ति के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।थानाध्यक्ष चंद्रमणि ने बताया कि एहतियात के तौर पर क्षेत्र में पुलिस गश्त तेज कर दिया गया है। पुलिस प्रशासन ने स्थानीय नागरिकों से किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने और क्षेत्र में शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। मामले में शामिल अन्य संभावित व्यक्ति की भी तलाश की जा रही है।