बिरौल विकास युवा मोर्चा ने धूमधाम से मनाया 12वां स्थापना दिवस, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ नए संकल्पों की हुई शुरुआत

दस्तक 7 मिडिया, उत्तम सेनगुप्ता, दरभंगा।

क्षेत्र की अग्रणी सामाजिक संस्था’बिरौल विकास युवा मोर्चा’ ने अपना 12वां स्थापना दिवस बेहद गरिमामयी ढंग से मनाया। स्थापना दिवस समारोह की शुरुआत सनातन संस्कृति के अनुरूप वैदिक मंत्रोच्चार और संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की गई।


विगत 12 वर्षों से बिरौल अनुमंडल में अपनी एक विशिष्ट और अमिट पहचान बनाने वाली इस संस्था को वर्ष 2018 में बिहार सरकार द्वारा ‘सोशल एंड एजुकेशनल ट्रस्ट’ के रूप में मान्यता दी गई थी (रजिस्ट्रेशन नंबर: 173/18)। तब से यह संस्था लगातार क्षेत्र के विकास और सामाजिक उत्थान में सक्रिय भूमिका निभा रही है।
स्थापना दिवस के इस शुभ अवसर पर संस्था के अध्यक्ष कौशल झा (कौशल बिरौलिया), उपाध्यक्ष रिक्की राजपूत, सचिव विकास रंजन और कोषाध्यक्ष मनोज मिश्र ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया।
अध्यक्ष कौशल बिरौलिया ने उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा विगत 12 वर्षों का सफर शानदार रहा है, लेकिन अभी हमें इस क्षेत्र के लिए बहुत कुछ करना बाकी है। हम सभी नए सिरे से, एक नई ऊर्जा के साथ पुनः एक शानदार शुरुआत करने जा रहे हैं ताकि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक मदद पहुंचाई जा सके। उपाध्यक्ष रिक्की राजपूत ने आभार व्यक्त करते हुए कहा इस मुकाम तक पहुंचने का श्रेय क्षेत्र के सम्मानित अभिभावकों, प्रबुद्ध मीडिया कर्मियों और संस्था के समर्पित पदाधिकारियों व सदस्यों को जाता है। उनके निरंतर समर्थन से ही हम यहां तक पहुंचे हैं। इस वर्ष संस्था की ओर से एक भव्य ‘छात्र सम्मान समारोह’ का भी आयोजन किया जाएगा।
सचिव विकास रंजन ने भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा बीते समय में हमसे जो भी छोटी-मोटी कमियां या गलतियां हुई हैं, उनसे सीख लेते हुए और आप सभी के प्यार व आशीर्वाद के बल पर हम आगे बढ़ेंगे। इस वर्ष नए जोश और जुनून के साथ एक व्यापक ‘सक्रिय सदस्यता अभियान’ चलाया जाएगा ताकि अधिक से अधिक युवाओं को इस मुहिम से जोड़ा जा सके।
इस ऐतिहासिक अवसर पर संस्था के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त करने के लिए क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और मोर्चा के सक्रिय सदस्य मौजूद रहे।
सियावर सिंह, रामबाबू झा, केशव झा, मुरारी यादव, राणा सिंह, मनोरंजन झा, त्रिलोक झा, मिंटू झा, सुमित झा, कुमुद रंजन झा, आशुतोष झा, गौतम झा, अनुराग सिंह, अनिकेत कुमार, प्रियांशु, त्रिदेव झा और राजा चौपाल सहित दर्जनों अन्य सदस्यों ने कार्यक्रम में हिस्सा लेकर स्थापना दिवस को सफल बनाया।