गायघाट में नकली सीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर चल रहा था गोरखधंधा।
गायघाट में नकली सीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर चल रहा था गोरखधंधा।
गायघाट में नकली सीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर चल रहा था गोरखधंधा।
दीपक कुमार /गायघाट
एक बड़ी खबर गायघाट से आ रही है। पुलिस और प्रशासन की टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए नकली सीमेंट बनाने वाली एक बड़ी फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। यहां मुनाफाखोर नामी कंपनियों के मिलते-जुलते नामों का इस्तेमाल कर लोगों की गाढ़ी कमाई लूट रहे थे।
गायघाट इलाके में लंबे समय से यह गोरखधंधा चल रहा था। पुलिस की रेड में चौंकाने वाला नजारा सामने आया। फैक्ट्री के अंदर बड़ी कंपनियों के ट्रेडमार्क और पैकेजिंग की हूबहू नकल कर नकली सीमेंट तैयार किया जा रहा था। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में नकली सीमेंट और पैकिंग मशीनें जब्त कर फैक्ट्री को सील कर दिया है। अब पुलिस मास्टरमाइंड और उन डीलरों की तलाश में जुट गई है, जिनके जरिए यह नकली सीमेंट बाजार में खपाया जा रहा था।
इस कार्रवाई पर थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि संबंधित कंपनियों को सूचित कर दिया गया है। कंपनियों के आधिकारिक सत्यापन के बाद ही इस मामले में विधिवत एफआईआर (FIR) दर्ज की जाएगी।