सिमरी पुलिस की कार्रवाई :चोरी के आरोप में 6 गिरफ्तार, सोना चांदी व मोबाइल बरामद

दस्तक 7 मीडिया ,सिमरी /सिंहबाड़ा 

थाना पुलिस ने चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी का सोना,चांदी और मोबाइल भी बरामद हुआ है। थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया की गौड़ा निवासी श्याम सहनी के घर अज्ञात चोरों ने 7 मई को चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। जिसके बाद पीड़ित ने थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी। जिसके बाद पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कंशी निवासी निजामुद्दीन पिता मो. रईस, सिमरी के विक्की कुमार, पिता उमेश मंडल , विनोद कुमार उर्फ बम-बम, पिता राम सेवक ठाकुर, लालपुर निवासी राम कुमार यादव, पिता स्व. बासुदेव यादव, दीपक कुमार, पिता स्व. उपेन्द्र मंडल,
भगवान मोहित, पिता आनंदा मोहित, मूल निवासी कोठी, जिला-सोलापुर, वर्तमान पता- बड़ी बाजार, नगर थाना, दरभंगा को गिरफ्तार किया है। वही पुलिस ने पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की एक एंड्रॉयड मोबाइल, 2.44 ग्राम सोना, चांदी की दो पायल और अभियुक्त का एक मोबाइल बरामद किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ में सभी आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर लिया है। सभी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।