मिथिला पाग से सम्मानित हुए प्रेम कुमार झा, बेनीपुर बार ने जताया गौरव

दस्तक 7 मीडिया ,बेनीपुर /विधि संवाददाता 


बेनीपुर बार एसोसिएशन की ओर से बुधवार को शिवराम स्थित आवासीय परिसर में आयोजित एक गरिमामय समारोह में बिहार राज्य विधिज्ञ परिषद्, पटना के सदस्य एवं चुनाव आयोग के संयोजक प्रेम कुमार झा को मिथिला की पारंपरिक पाग और चादर भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह का नेतृत्व बेनीपुर बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव सुशील कुमार चौधरी ने किया।

समारोह में अधिवक्ताओं और समाजसेवियों की बड़ी उपस्थिति रही। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि प्रेम कुमार झा ने अधिवक्ताओं के अधिकार, युवा वकीलों के कल्याण तथा न्यायिक व्यवस्था में पारदर्शिता के लिए उल्लेखनीय कार्य किया है।

पूर्व महासचिव सुशील कुमार चौधरी ने कहा कि मिथिला की पाग केवल सम्मान का प्रतीक नहीं, बल्कि संस्कृति, स्वाभिमान और संघर्ष की पहचान है। उन्होंने कहा कि प्रेम कुमार झा अधिवक्ता समाज के अभिभावक के रूप में लगातार बार काउंसिल को सशक्त बनाने का कार्य कर रहे हैं।

सम्मान ग्रहण करते हुए प्रेम Kumar झा ने कहा कि यह सम्मान किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे बेनीपुर बार परिवार का सम्मान है। उन्होंने अधिवक्ताओं की गरिमा, सुरक्षा और कल्याण के लिए निरंतर कार्य करते रहने का भरोसा दिलाया।

कार्यक्रम में पूर्व महासचिव कृष्ण कुमार झा, अधिवक्ता सुमन कुमार साहू, विकास कुमार पासवान, प्रवीण कुमार सिंह, उमेश झा, प्रदीप कुमार झा, रौशन कमती, वरीय समाजसेवी अमित कुमार राय ‘बिट्टू’, अधिवक्ता लिपिक मंजीत पासवान एवं अजित कुमार पासवान समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।समारोह के दौरान मिथिला की सांस्कृतिक परंपरा, अधिवक्ता एकता और आपसी सौहार्द की अनूठी मिसाल देखने को मिली।