दरभंगा SC/ST थाना में पदस्थापित पुअनि० कृष्णदेव मरांडी निलंबित,

सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो क्लिप के बाद विभागीय कार्रवाई, SSP ने जारी किया आदेश

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा।

एससी /एसटी थाना मे पदस्थापित अनि कृष्ण देव मरांडी का एक ऑडियो सोशल मीडिया मे बायरल हुआ था ,वरीय पुलिस अधीक्षक ने इसकी जांच थानाध्यक्ष को दिया था।

एससी एसटी थाना अध्यक्ष द्वारा एसएसपी को  समर्पित प्रतिवेदन में उल्लेख किया गया है कि सोशल मीडिया के माध्यम से एक ऑडियो क्लिप प्राप्त हुआ, जिसमें पुअनि० कृष्णदेव मरांडी द्वारा SC/ST थाना कांड संख्या-94/25 के वादी छेदी पासवान से फोन-पे के जरिए पैसों के लेन-देन की बात सामने आई है।

प्रतिवेदन में कहा गया है कि ऑडियो क्लिप में बातचीत के दौरान SC/ST थाना में पदस्थापित पु अनि० कृष्णदेव मरांडी की आवाज स्पष्ट रूप से सुनाई दे रही है। मामले को गंभीरता से लेते हुए SC/ST थाना अध्यक्ष ने विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा करते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा को रिपोर्ट सौंप दी।

मामले की समीक्षा के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक दरभंगा ने तत्काल प्रभाव से पुअनि० कृष्णदेव मरांडी को सामान्य जीवन यापन भत्ता पर निलंबित कर दिया है। साथ ही उनका मुख्यालय पुलिस केंद्र, दरभंगा निर्धारित किया गया है।