बिरौल अनुमण्डल व्यवहार न्यायालय में मद्यनिषेध न्यायालय स्थापना की कवायद तेज
बिरौल अनुमण्डल व्यवहार न्यायालय में मद्यनिषेध न्यायालय स्थापना की कवायद तेज
बिरौल अनुमण्डल व्यवहार न्यायालय में मद्यनिषेध न्यायालय स्थापना की कवायद तेज
दस्तक 7 मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
दरभंगा के बिरौल अनुमंडल व्यवहार न्यायालय में मद्यनिषेध आदि न्यायालय की स्थापना को लेकर प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। इस संबंध में मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के संयुक्त आयुक्त कृष्ण कुमार ने विधि विभाग के विशेष सचिव-सह-अपर विधि परामर्शी को आवश्यक कार्रवाई के लिए एक आधिकारिक पत्र भेजा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिरौल बार एसोसिएशन के पूर्व सदस्य कैलाश कुमार ने गत 18 मई 2026 को पत्र लिखकर बिरौल अनुमंडल में एक विशेष मद्यनिषेध न्यायालय स्थापित करने का अनुरोध किया था। उनके इसी आवेदन (पत्रांक-पी०ए०टी० 09/26) को आधार बनाते हुए विभाग ने आगे की कार्रवाई शुरू की है। मद्यनिषेध विभाग के संयुक्त आयुक्त ने विधि विभाग से इस मामले में संज्ञान लेते हुए जल्द से जल्द आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया है। पत्र की कॉपियां विभागीय मंत्री के आप्त सचिव, विभाग के सचिव और आयुक्त उत्पाद के प्रधान आप्त सचिव सहित मूल आवेदक कैलाश कुमार को भी सूचनार्थ भेज दी गई हैं।