बिहार पुलिस सिपाही भर्ती का अंतिम परिणाम जारी, 19,838 अभ्यर्थियों का चयन
बिहार पुलिस सिपाही भर्ती का अंतिम परिणाम जारी, 19,838 अभ्यर्थियों का चयन
बिहार पुलिस सिपाही भर्ती का अंतिम परिणाम जारी, 19,838 अभ्यर्थियों का चयन
दस्तक 7मीडिया ,पटना /
बिहार पुलिस एवं बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस में सिपाही पदों पर नियुक्ति हेतु विज्ञापन संख्या 01/2025 के अंतर्गत आयोजित बहुप्रतीक्षित भर्ती प्रक्रिया का अंतिम परिणाम मंगलवार को जारी कर दिया गया। केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा प्रकाशित इस परिणाम में कुल 19,838 अभ्यर्थियों का अंतिम रूप से चयन किया गया है।
जारी चयन सूची के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों में 12,509 पुरुष अभ्यर्थी, 7,312 बिहार मूल की महिला अभ्यर्थी तथा 17 ट्रांसजेंडर अभ्यर्थी शामिल हैं। परिणाम प्रकाशित होने के बाद सफल अभ्यर्थियों में खुशी का माहौल देखा जा रहा है।
केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) के महानिदेशक सह अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार ने प्रेस-वार्ता के दौरान बताया कि भर्ती प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ संपन्न कराया गया है। उन्होंने कहा कि लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं अन्य निर्धारित मानकों के आधार पर अंतिम मेधा सूची तैयार की गई है।
उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि बिहार पुलिस बल में नई ऊर्जा एवं दक्षता का समावेश होगा। साथ ही अभ्यर्थियों से अनुशासन, ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ सेवा देने की अपेक्षा जताई गई।
पर्षद द्वारा अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपना अंतिम परिणाम एवं चयन सूची केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) की आधिकारिक वेबसाइट CSBC Bihar पर जाकर देख सकते हैं। भर्ती से संबंधित आगे की प्रक्रिया एवं नियुक्ति संबंधी निर्देश भी वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे।