विवादित निजी भूमि पर सड़क निर्माण कार्य पर लगी रोक, कार्यपालक अभियंता ने जारी किया आदेश
विवादित निजी भूमि पर सड़क निर्माण कार्य पर लगी रोक, कार्यपालक अभियंता ने जारी किया आदेश
विवादित निजी भूमि पर सड़क निर्माण कार्य पर लगी रोक, कार्यपालक अभियंता ने जारी किया आदेश
दस्तक 7 मिडिया,उत्तम सेनगुप्ता, दरभंगा।
ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल बिरौल (दरभंगा) के अंतर्गत ‘MMGSY-SC’ योजना के तहत बनाए जा रहे एक सड़क निर्माण कार्य पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। यह कार्रवाई एक ग्रामीण द्वारा जमीन को निजी बताते हुए न्यायालय में मुकदमा दर्ज कराने और विभाग को कानूनी नोटिस भेजने के बाद की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार,कटैया से हरिजन टोला पथ का निर्माण ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा कराया जा रहा था। इसी बीच स्थानीय ग्रामीण श्री लालबाबू सहनी पिता रामेश्वर सहनी, ग्राम लदहो, कटैया, थाना बिरौल ने इस निर्माण क्षेत्र की भूमि को अपनी निजी जमीन बताते हुए सिविल कोर्ट बिरौल, दरभंगा में एक मुकदमा दायर कर दिया।
अदालत में दर्ज टी एस 105/2026 के संबंध में पीड़ित पक्ष के अधिवक्ता श्री शिवेश कुमार झा द्वारा विभाग को एक वैधानिक सूचना (लीगल नोटिस) भेजी गई है।
अधिवक्ता के माध्यम से वैधानिक सूचना प्राप्त होने के तुरंत बाद विभाग हरकत में आया। कार्यपालक अभियंता ई० बालेश्वर राम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कनीय अभियंता (जेई), ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रशाखा बिरौल-3 को निर्देशित किया।
आधिकारिक आदेश के अनुसार कनीय अभियंता ने दिनांक 21.05.2026 को अपने पत्रांक-शून्य के माध्यम से संबंधित संवेदक (ठेकेदार)श्री अमरनाथ झा को विवादित स्थल पर चल रहे निर्माण कार्य को तत्काल स्थगित करने का कड़ा निर्देश जारी कर दिया है। फिलहाल, इस आदेश के बाद सड़क का निर्माण कार्य पूरी तरह ठप हो गया है। अब देखना यह होगा कि न्यायालय और विभाग की आगामी पैमाइश व जांच के बाद इस सड़क का भविष्य क्या मोड़ लेता है।
वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय मे तैनात आईटी प्रोग्रामर के गलत आचरण को लेकर उठे सवाल ,दिल फेंकने मे हे माहिर , महिला कर्मी /सिपाहियों में चर्चा एवं दहशत का माहौल।
बिहार पुलिस सिपाही भर्ती का अंतिम परिणाम जारी, 19,838 अभ्यर्थियों का चयन