बकरीद को लेकर घनश्यामपुर थाना पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च,शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील, अफवाह पर कार्रवाई

दस्तक 7 मिडिया, घनश्यामपुर।
बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर घनश्यामपुर थाना पुलिस द्वारा बुधवार को थाना क्षेत्र के पाली बाजार, गनौन, पोहदी बेला एवं ब्रह्मपुरा गांव में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने तथा किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की। थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न होने पर तुरंत थाना के दूरभाष नंबर पर सूचना दें। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं समाज के प्रबुद्ध लोग सभी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं। कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि समाज में शांति बनाए रखने में जनप्रतिनिधियों और आम लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। यदि सभी लोग आपसी भाईचारा और सहयोग की भावना से पर्व मनाएं तो किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न नहीं होगी। पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है तथा क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है।