बकरीद को लेकर विभिन्न थानों में शांति समिति की बैठक

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा

आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर बुधवार को वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा के निर्देशन में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

जानकारी के अनुसार बहेड़ा, विश्वविद्यालय, मोरो, विशनपुर, पतोर, मब्बी एवं जमालपुर थानाध्यक्षों द्वारा अपने-अपने थाना परिसर में बैठक आयोजित कर शांति समिति के सदस्यों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों के साथ पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में अधिकारियों ने बकरीद के दौरान डीजे के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहने की जानकारी दी। साथ ही किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, विवाद या घटना की सूचना तुरंत स्थानीय थाना को देने का निर्देश दिया गया। अधिकारियों ने लोगों से सोशल मीडिया अथवा अन्य माध्यमों से किसी भी प्रकार की भ्रामक अफवाह नहीं फैलाने तथा आपसी भाईचारा एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

थानाध्यक्षों ने कहा कि पर्व के दौरान शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने में आम लोगों का सहयोग आवश्यक है। बैठक में उपस्थित लोगों ने भी प्रशासन को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।