समाहरणालय में स्वास्थ्य जांच शिविर, अधिकारियों-कर्मियों की हुई जांच
समाहरणालय में स्वास्थ्य जांच शिविर, अधिकारियों-कर्मियों की हुई जांच
समाहरणालय में स्वास्थ्य जांच शिविर, अधिकारियों-कर्मियों की हुई जांच
दस्तक 7 मीडिया ,दरभंगा
समाहरणालय परिसर स्थित जिला सूचना एवं जन-संपर्क कार्यालय में बुधवार को स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, बहादुरपुर की मेडिकल टीम ने समाहरणालय के अधिकारियों एवं कर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिविर में शुगर, ब्लड प्रेशर समेत अन्य आवश्यक जांच की गई।
मेडिकल टीम में डॉ. बैद्यनाथ कुमार, दुर्गेश कुमार, सोलानी बेन्द्रे एवं शबनम कुमारी शामिल थे। चिकित्सकों ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, संतुलित खान-पान अपनाने तथा स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की सलाह दी। टीम ने उच्च रक्तचाप और मधुमेह जैसी बीमारियों की प्रारंभिक पहचान एवं बचाव को लेकर भी आवश्यक जानकारी दी।
शिविर में समाहरणालय की विभिन्न शाखाओं के अधिकारियों एवं कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान उपनिदेशक जनसंपर्क, जिला विकास अधिकारी एवं जिला कल्याण अधिकारी सहित कई अधिकारियों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श और दवाइयां उपलब्ध कराई गईं।
मेडिकल टीम ने बताया कि बदलती जीवनशैली, तनाव एवं अनियमित दिनचर्या के कारण शुगर और बीपी जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराना जरूरी है, ताकि बीमारियों की पहचान प्रारंभिक स्तर पर हो सके और समय रहते उपचार संभव हो।
समाहरणालय परिसर में आयोजित इस स्वास्थ्य जांच शिविर को अधिकारियों एवं कर्मियों ने उपयोगी एवं सराहनीय पहल बताया।
दहेज प्रताड़ना मामले में पुल निगम के अभियंता की अग्रिम जमानत खारिज, पत्नी ने लगाया 15 लाख रुपये, फ्लैट और कार की मांग को लेकर प्रताड़ना का आरोप, कोर्ट ने नहीं दी राहत
पेयजल संकट पर डीएम सख्त, लंबित बोरिंग कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश