विपक्ष में नहीं उतरा कोई उम्मीदवार, घनश्यामपुर नगर पंचायत में निर्विरोध चुनी गई सशक्त समिति, मयंक सिंह ने दिलाई शपथ
दस्तक 7 मिडिया घनश्यामपुर।
घनश्यामपुर स्थानीय प्रखण्ड के सभागार मे नगर चुनाव नगर आवास विभाग के निर्देश के आलोक में मंगलवार को नगर पंचायत में 3 स्थाई सशक्त समिति का चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में प्रशासन की कड़ी सुरक्षा के बीच सम्पन्न हुई। मालूम हो कि कुल तीन पदों के लिए कुल 3पार्षदों ने अपना अपना नामांकन दाखिल किया नामांकन दाखिल करने वाले पार्षदों मे 1.बाबू साहब शर्मा उर्फ विकास शर्मा 2.फरजाना परवीन 3.फूलों कुजरा शामिल थे। कुल तीन पदों पर चुनाव को लेकर ओर अन्य पार्षद ने नामांकन दाखिल नहीं किया। उक्त तीनों पार्षदों को बिना वोटिंग के निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।बताते चले की उक्त तीनों पार्षदों की कुर्सी पूर्ववत बरकार रहा चुनाव पूर्व भी वर्तमान में निर्वाचित पार्षद गण ही स्थाई समिति के सदस्य थे। सभी पार्षदों एवं मुख्य पार्षद उप मुख्य पार्षद की एकजुटता की वजह निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए। चुनाव परिणाम घोषित होने पर निर्वाची पदाधिकारी मयंक सिंह ने सभी निर्वाचित पार्षदों को निर्वाचन जीत से संबंधित स्टीफिकेट देकर पद की गोपनीयता की शपथ दिलाई। मौके पर बीडीओ रजनीश कुमार किरतपुर बीडीओ यूसुफ सिराज,बीपीआरओ सचिन कुमार, पार्षद नमन किशोर पासवान, अमित पासवान, गोविंद कुमार झा, प्रिंस सिंह, नीलम देवी, मोहमद इस्तखार मुख्य पार्षद प्रतिनिधि शहादत अली उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि हसन जाहिद मिट्ठू सहित अन्य वार्डों के पार्षद गण मौजूद थे। सभी ने नव निर्वाचित स्थाई समिति के सदस्यों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।