सीबीएसई के पाठ्यक्रम में मैथिली को मिली जगह, दरभंगा के अधिवक्ताओं में खुशी
सीबीएसई के पाठ्यक्रम में मैथिली को मिली जगह, दरभंगा के अधिवक्ताओं में खुशी
सीबीएसई के पाठ्यक्रम में मैथिली को मिली जगह, दरभंगा के अधिवक्ताओं में खुशी
दरभंगा/विधि संवाददाता
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई)के 9 वीं कक्षा में वर्ष 2026 – 27 से मैथिली भाषा को पहली बार शामिल किये जाने की खबर पाकर दरभंगा के अधिवक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री जयन्त चौधरी और स्थानीय सांसद डॉ गोपालजी ठाकुर को साधुवाद दिया है। जिला बार एशोसिएशन भवन में मंगलवार को भाजपा विधि प्रकोष्ठ के संयोजक अधिवक्ता विष्णुकांत चौधरी की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। बैठक में अधिवक्ता कुमार उत्तम ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का वेबसाइट खोलकर मौजूद वकीलों को दिखाया कि सीबीएसई के 9 वीं कक्षा में 100 पूर्णांक का पढ़ाई मैथिली भाषा में की जाएगी ।इसके तहत प्रारंभ में रीडिंग 10 अंक, एक गद्द और एक कविता , पाठ्यक्रम में संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण ,काल क्रिया अनेक शब्दक एक शब्द,(व्याकरण और लेखन 25 अंक) पत्र लेखन, निबंध संक्षेपण 15 अंक, लघु उत्तरीय एवं दीर्घ उत्तरीय प्रश्न, कविता( पद) 30 अंक ,तथा आन्तरिक मुल्यांकन में 20 अंक का प्रावधान किया गया है। अधिवक्ता अरुण कुमार चौधरी ने कहा कि मैथिली भाषा भाषियों के लिए सरकार का सराहनीय कदम है।अनिल कुमार मिश्रा ने कहा कि माध्यमिक कक्षाओं में मैथिली भाषा को शामिल करने की मांग कतिपय वर्षों से हो रही थी। अधिवक्ता अमरनाथ झा ने कहा कि मैथिली भाषा को आठवीं अनुसूची में पूर्व प्रधानमंत्री ,कवि हृदय अटल बिहारी बाजपेयी के प्रधानमंत्रित्व काल में शामिल किया गया और अब मोदी जी के प्रधानमंत्री रहते माध्यमिक कक्षा में मैथिली को शामिल किया गया। मौके पर अधिवक्ता सुधीर कुमार चौधरी, संतोष कुमार सिंहा, सुरेन्द्र कुमार चौधरी, राम उदित झा, संजीव कुमार, गौड़ी शंकर चौधरी, शिवेन्द्र कुमार, युगल किशोर मिश्र, संजीव कुमार चौधरी, सरोज कुमार झा, आशुतोष कुमार, ऋषिकेश ठाकुर ,मुकुन्द मोहन मिश्र, मौजूद थे।
बकरीद को लेकर अलर्ट मोड में दरभंगा प्रमंडल, सीमाओं पर विशेष निगरानी के निर्देश, सभी थानों में सीसीटीवी दुरुस्त रखने, विकास योजनाओं में तेजी और विधि-व्यवस्था मजबूत करने पर आयुक्त की सख्ती
दहेज हत्या और पुलिस पर हमला मामले में आठ आरोपियों की अग्रिम जमानत खारिज