बिरौल थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न: सौहार्दपूर्ण माहौल में करीद पर्व मनाने की अपील, अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी सख्त नजर
बिरौल थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न: सौहार्दपूर्ण माहौल में करीद पर्व मनाने की अपील, अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी सख्त नजर
बिरौल थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न: सौहार्दपूर्ण माहौल में करीद पर्व मनाने की अपील, अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी सख्त नजर
दस्तक 7 मिडिया, बिरौल दरभंगा।
दरभंगा जिले के बिरौल क्षेत्र में आगामी करीद पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने को लेकर स्थानीय थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बीडीओ प्रदीप कुमार झा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और प्रबुद्ध लोगों ने हिस्सा लिया, जहां त्योहार के दौरान सुरक्षा और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने पर विस्तृत रणनीति तैयार की गई।बैठक को संबोधित करते हुए बीडीओ श्री झा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पर्व के दौरान क्षेत्र की शांति भंग करने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी। उन्होंने उपस्थित सदस्यों और स्थानीय लोगों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। अपर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बकरीद पर्व को लेकर सरकार के द्वारा जारी गाइड लाइन से लोगों को अवगत कराये। उन्होंने सोशल मीडिया या किसी अन्य माध्यम से फैलने वाली किसी भी प्रकार की गलत अफवाह पर ध्यान न दें और न ही उसे आगे बढ़ाएं। पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अपर थानाध्यक्ष ने बताया कि पर्व के दौरान संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल की तैनाती और गश्त बढ़ाई जाएगी। सीओ आदित्य शंकर ने कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों और शांति समिति के सदस्यों को अपने-अपने स्तर पर लोगों के बीच संवाद बनाए रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई। क्विक रिस्पांस टीम किसी भी आपातकालीन स्थिति या सूचना पर तुरंत कार्रवाई के लिए प्रशासन अलर्ट मोड पर रहेगा। बैठक के अंत में उपस्थित सभी सदस्यों ने प्रशासन को आश्वस्त किया कि हर साल की तरह इस बार भी बिरौल क्षेत्र में करीद पर्व पूरी श्रद्धा, शांति और आपसी सौहार्द के साथ मनाया जाएगा। मौके पर राजेश कुमार चौधरी (जदयू प्रखंडअध्यक्ष) ,मुखिया मो.काशिफ,मुखिया संजय पासवान,शत्रुघ्न सहनी,पूर्व मुख्य पार्षद अखतर शहंशाह,कमरे आलम,मो. फिरोज,विष्णु सहनी,वार्ड पार्षद मो.नौशाद,राजा भाई, रविन्द्र पौद्दार,रमेंन्दर मंडल, मो.नूरूल,धीरज कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।