पुलिस केंद्र लहेरियासराय में रैतिक परेड आयोजित, एसएसपी ने लिया जायजा
पुलिस केंद्र लहेरियासराय में रैतिक परेड आयोजित, एसएसपी ने लिया जायजा
पुलिस केंद्र लहेरियासराय में रैतिक परेड आयोजित, एसएसपी ने लिया जायजा
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
पुलिस केंद्र लहेरियासराय में मंगलवार को वरीय पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में रैतिक परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे। परेड के क्रम में वरीय पुलिस अधीक्षक ने परेड ग्राउंड का निरीक्षण किया और उपस्थित अधिकारियों एवं जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
रैतिक परेड का मुख्य उद्देश्य पुलिसकर्मियों की शारीरिक एवं मानसिक फिटनेस, अनुशासन तथा एकरूपता बनाए रखना बताया गया। परेड के दौरान जवानों को दौड़ एवं ड्रिल कराई गई, ताकि उनकी कार्यक्षमता और फिटनेस बेहतर बनी रहे। साथ ही टोलीवार ड्रिल के माध्यम से अनुशासन एवं समन्वय पर विशेष जोर दिया गया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस जवानों के टर्नआउट की भी जांच की गई। वर्दी की स्वच्छता, अनुशासन और प्रस्तुति को लेकर अधिकारियों ने आवश्यक निर्देश दिए।
इधर, पुलिस केंद्र दरभंगा में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षु सिपाहियों के मानसिक, शारीरिक एवं आत्मविकास को ध्यान में रखते हुए योग प्रशिक्षण भी कराया जा रहा है। अधिकारियों ने इसे तनावमुक्त एवं स्वस्थ पुलिस बल तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।
इसके अलावा वरीय पुलिस अधीक्षक ने पुलिस केंद्र की विभिन्न शाखाओं, बैरकों की साफ-सफाई तथा वाहनों का भी निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।