सिमरी थाना में बकरीद पर शांति समिति की बैठक, असामाजिक तत्वों पर होगी सख्ती – एसडीपीओ
सिमरी थाना में बकरीद पर शांति समिति की बैठक, असामाजिक तत्वों पर होगी सख्ती – एसडीपीओ
सिमरी थाना में बकरीद पर शांति समिति की बैठक, असामाजिक तत्वों पर होगी सख्ती – एसडीपीओ
दस्तक 7 मीडिया ,सिंहवाड़ा /
आगामी बकरीद पर्व को लेकर सोमवार को सिमरी थाना परिसर में थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में पर्व को आपसी भाईचारे और अमन-चैन के साथ मनाने पर जोर दिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए सदर सीडीपीओ एसके सुमन ने कहा कि त्याग और प्रेम का पर्व बकरीद है। सभी लोग प्रशासन के गाइडलाइन का पालन करें। सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें या आपत्तिजनक पोस्ट शेयर न करें। कुर्बानी की तस्वीर या वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल न करें कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत थाना या स्थानीय प्रशासन को सूचित करे पर्व के दौरान अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। वही सोशल मीडिया पर पुलिस की निगरानी वहीं सिंहवाड़ा बीडीओ विक्रम भास्कर ने बताया कि बकरीद के दौरान विधि व्यवस्था, साफ-सफाई और यातायात पर विशेष ध्यान रहेगा। सार्वजनिक स्थलों पर अनुशासन बनाए रखें और प्रशासन का सहयोग करें। किसी भी समस्या पर तत्काल सूचना दें ताकि समय रहते कार्रवाई हो सके।थाना अध्यक्ष अध्यक्ष अरविंद कुमार ने कहा कि पर्व को लेकर पुलिस परी तरह अलर्ट है। संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी और लगातार गश्त की जाएगी। उन्होंने सख्त लहजे में कहा की पर्व के दौरान शांति भंग करने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा। सभी लोग मिलजुल कर पर्व मनाएं। बैठक में पूर्व मुखिया अमजद अब्बास, जटाशंकर सिंह, पूर्व जिपस कलामुद्दीन राही, सरपंच रमेश सहनी, माले नेता रामबाबू साह, शिक्षक सुजीत कुमार, गोपाल सिन्हा, केशर खान, आफताब आलम खान, मनीष मेहता समेत कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने प्रशासन को पर्व शांतिपूर्ण संपन्न कराने में हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।