वन सुरक्षा श्रमिकों ने उठाई समस्याएं, मंत्री डॉ. रामचन्द्र प्रसाद के सम्मान समारोह का निर्णय

दस्तक 7 मीडिया ,दरभंगा/

दैनिक वेतनभोगी वन सुरक्षा श्रमिक संघ, दरभंगा की एक विशेष बैठक रविवार को बुच्चामन में प्रमंडलीय अध्यक्ष कमल देव सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में वन सुरक्षा श्रमिकों की विभिन्न समस्याओं पर गंभीरता से विचार-विमर्श करते हुए उनके समाधान के लिए आवाज बुलंद करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर हायाघाट विधायक डॉ. रामचन्द्र प्रसाद को वन एवं पर्यावरण मंत्री बनाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की गई। साथ ही आगामी 30 मई, शनिवार को मंत्री डॉ. रामचन्द्र प्रसाद के सम्मान में जी.एम. रोड स्थित सीतायण होटल के सभागार में सम्मान समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

बैठक को संघ के संरक्षक सह हम श्रमिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर.के. दत्ता, ललन कुमार, मुकेश पासवान, सरोजानंद झा, महादेव पासवान, रघुपति पासवान, मोल्हु पासवान, रामसागर मुखिया, कौशल झा, रामबाबू सिंह, शैलो देवी, सुर्मिला देवी एवं मणिकांत मंडल सहित अन्य लोगों ने संबोधित किया। बैठक में बड़ी संख्या में श्रमिक उपस्थित थे।