शिक्षक संघ बिहार ने किया नवपदस्थापित बीईओ श्रीमती रंजना कुमारी का भव्य स्वागत, पाग-चादर से हुआ सम्मान

दस्तक 7 मिडिया, दरभंगा।


प्रखंड संसाधन केंद्र (बीआरसी) हनुमान नगर, पटोरी में सोमवार को शिक्षक संघ बिहार के बैनर तले एक भव्य स्वागत-सह-सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान हनुमान नगर प्रखंड में नवपदस्थापित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी श्रीमती रंजना कुमारी का मिथिला की गौरवशाली परंपरा के अनुसार पाग, चादर, माला और बुके देकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। यह सम्मान शिक्षक संघ बिहार के दरभंगा जिला अध्यक्ष सौरभ कुमार के नेतृत्व में किया गया।
सम्मान से अभिभूत नवपदस्थापित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी श्रीमती रंजना कुमारी ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक हित, छात्र हित और शिक्षा व्यवस्था के सुधार के लिए जो भी आवश्यक कदम होंगे, वे उठाए जाएंगे। अब बीआरसी से जुड़े सभी कार्यों का समय पर निपटारा किया जाएगा। हमारा मुख्य उद्देश्य शिक्षक और पदाधिकारी के बीच की दूरी (खाई) को समाप्त कर एक दोस्ताना और खुशनुमा माहौल तैयार करना है, ताकि शिक्षा के स्तर को और बेहतर किया जा सके।
इस गरिमामयी अवसर पर शिक्षक संघ के नेताओं और बीआरसी कर्मियों सहित सैकड़ों की संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे। मौके पर मुख्य रूप से
शिक्षक नेता नवीन कुमार चौधरी, संतोष चौधरी, विजय कुमार मंडल, सोनू निगम, प्रमोद कुमार यादव, शमा परवीन, प्रांशु कुमार, एवं प्रभाकर प्रकाश।
बीआरसी कर्मी राहुल कुमार एवं आनंद कुमार।
समारोह के अंत में सभी शिक्षकों ने नए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के कार्यकाल की सफलता की कामना की और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया।