उत्सव के माहौल में लगेंगे ‘सहयोग शिविर’, डीएम ने किया औचक निरीक्षण, 2 जून को जिले की 36 पंचायतों में होगा आयोजन, शिकायतों के त्वरित समाधान का निर्देश
उत्सव के माहौल में लगेंगे ‘सहयोग शिविर’, डीएम ने किया औचक निरीक्षण, 2 जून को जिले की 36 पंचायतों में होगा आयोजन, शिकायतों के त्वरित समाधान का निर्देश
उत्सव के माहौल में लगेंगे ‘सहयोग शिविर’, डीएम ने किया औचक निरीक्षण,
2 जून को जिले की 36 पंचायतों में होगा आयोजन, शिकायतों के त्वरित समाधान का निर्देश
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
जिले में आगामी 2 जून को आयोजित होने वाले “सहयोग शिविर” को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। जिलाधिकारी कौशल कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी ने रविवार को सदर प्रखंड के साहबाजपुर और शिशो पश्चिम पंचायत पहुंचकर शिविर स्थल का औचक निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि सहयोग शिविर आम लोगों की शिकायतों के समाधान के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कोई भी शिकायतकर्ता निराश होकर वापस नहीं लौटे। शिविर में पेयजल, कुर्सी, शेड, पंखा समेत सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही मेडिकल टीम द्वारा नागरिकों का निःशुल्क इलाज भी किया जाएगा।
डीएम ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देशित किया कि आवेदन एवं शिकायत प्राप्त करने के लिए पर्याप्त संख्या में कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की जाए। जो लोग आवेदन लिखने में सक्षम नहीं होंगे, उनके लिए अलग काउंटर और कर्मियों की व्यवस्था की जाएगी।
उन्होंने कहा कि शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों को निर्धारित पोर्टल पर समयबद्ध तरीके से अपलोड किया
जाए तथा पारदर्शिता के साथ उनका निष्पादन सुनिश्चित हो। शिविर में 15 विभागीय स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां अलग-अलग पंजी में आवेदनों का संधारण किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि सहयोग शिविर का उद्देश्य आम लोगों तक सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ पहुंचाना है। इसके लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है।
उल्लेखनीय है कि 2 जून को जिले की 36 पंचायतों में सहयोग शिविर आयोजित किए जाएंगे। डीएम के निर्देश पर सभी पंचायतों में वरीय अधिकारियों द्वारा शिविर स्थलों का भौतिक निरीक्षण किया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी, संबंधित पंचायतों के मुखिया एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे।