बकरीद को लेकर घनश्यामपुर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित
बकरीद को लेकर घनश्यामपुर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित
बकरीद को लेकर घनश्यामपुर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित
दस्तक 7 मिडिया, घनश्यामपुर।
आगामी 27 मई को मनाए जाने वाले बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर सोमवार को घनश्यामपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने की।
बैठक में थाना क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों एवं समाज के गणमान्य लोगों ने भाग लिया। इस दौरान थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने उपस्थित लोगों से आपसी भाईचारा एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि बकरीद पर्व को शांति एवं सौहार्द के वातावरण में मनाया जाए। किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान देने की आवश्यकता नहीं है। यदि किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या सूचना मिले तो इसकी जानकारी तुरंत पुलिस प्रशासन को दें।थानाध्यक्ष ने कहा कि सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक खबरों से सतर्क रहने की जरूरत है। प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी ।बैठक में महादेव झा, संतोष झा, सुधीर सिंह, मनीष झा, अरशद जमाल, नमन किशोर पासवान समेत थाना क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।