अपहृत महिला व दो बच्चों को घनश्यामपुर पुलिस ने दरभंगा से किया बरामद, आरोपी की तलाश जारी
अपहृत महिला व दो बच्चों को घनश्यामपुर पुलिस ने दरभंगा से किया बरामद, आरोपी की तलाश जारी
अपहृत महिला व दो बच्चों को घनश्यामपुर पुलिस ने दरभंगा से किया बरामद, आरोपी की तलाश जारी
दस्तक 7 मिडिया, घनश्यामपुर दरभंगा।
घनश्यामपुर थाना पुलिस ने अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला और उसके दो छोटे बच्चों को दरभंगा स्थित दिल्ली मोड़ के पास से सकुशल बरामद कर लिया। बरामदगी रविवार देर शाम की गई। मामले में पुलिस अब नामजद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर दिया है।
थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि पति द्वारा अपनी पत्नी कंचन कुमारी और दो बच्चों के अपहरण को लेकर घनश्यामपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। आवेदन में आरोप लगाया गया था कि पाली गांव निवासी नूरुल हौदा महिला को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रविवार देर शाम दरभंगा के दिल्ली मोड़ इलाके में छापेमारी की। इस दौरान महिला कंचन कुमारी और उसके दोनों बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया गया। बरामदगी के बाद पुलिस ने महिला और बच्चों को आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए थाना लाया। सोमवार को महिला को न्यायालय में प्रस्तुत करने भेज दिया गया है, जहां उसका बयान दर्ज कराया जाएगा। वहीं मामले के आरोपी नूरुल हौदा की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार विभिन्न संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। उन्होंने दावा किया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।