बिरौल में भूसा घर से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद,गिनती में मिला पंजाब निर्मित 1477 बोतलें
बिरौल में भूसा घर से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद,गिनती में मिला पंजाब निर्मित 1477 बोतलें
बिरौल में भूसा घर से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद,गिनती में मिला पंजाब निर्मित 1477 बोतलें
दस्तक 7 मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
बिरौल थाना पुलिस ने रोहाड़ गांव में छापेमारी के दौरान एक भूसा घर से बरामद किया गया भारी मात्रा में पंजाब निर्मित विदेशी शराब की गिनती संपन्न करने के बाद कारोबारी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर लिया है। शराब की यह खेप सत्यम मिश्र उर्फ चुन्नू बौआ के ठिकाने से जब्त की गई है। थानाध्यक्ष चन्द्र मणी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। पुलिस टीम ने मौके से कुल 32 पेटी विदेशी शराब बरामद की, जिसमें कुल 1477 बोतलें पायी गईं। कुल बरामद शराब की मात्रा 265.86 लीटर आंकी गई है। उन्होंने बताया कि एस आई शशि भुषण रजक और पीएस आई शलेश कुमार द्वारा गिनती और जांच करने से पता चला कि जब्त शराब का ब्रांडवार रॉयल चैलेंज फाइन रिजर्व व्हिस्की मात्रा 180 ml की कुल 527 बोतलें (कुल 94.86 लीटर)।
रॉयल ग्रीन रिच ब्लेंडेड व्हिस्की मात्रा180 ml की कुल 950 बोतलें (कुल 171.00 लीटर) है।
थानाध्यक्ष चन्द्र मणी ने बताया कि आरोपी सत्यम मिश्र उर्फ चुन्नू बौआ ने पुलिस की नजरों से बचने के लिए शराब की इन 32 पेटियों को अपने भूसा घर में छिपाकर रखा था। पुलिस ने सटीक इनपुट पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरे इलाके की घेराबंदी की और सघन तलाशी के दौरान इस अवैध धंधे का भंडाफोड़ किया। बिरौल थाना पुलिस ने उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है। पुलिस के अनुसार वर्ष 2024 में भी बिरौल पुलिस ने सत्यम मिश्र के दरबाजे पर लगी वाहन से 36 कॉटन विदेशी शराब बराबर किया था।