दरभंगा के बिरौल में शराब माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई, रोहाड़ गांव में छापेमारी, भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद,
दरभंगा के बिरौल में शराब माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई, रोहाड़ गांव में छापेमारी, भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद,
दरभंगा के बिरौल में शराब माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई, रोहाड़ गांव में छापेमारी, भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद,
दस्तक 7 मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
दरभंगा में शराब तस्करों और पियक्कड़ों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बिरौल पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने रोहाड़ गांव में छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब का जखीरा बरामद किया है। हालांकि, पुलिस की भनक लगते ही मुख्य शराब तस्कर मौके से फरार होने में कामयाब रहा।
जानकारी के अनुसार, बिरौल थानाध्यक्ष चंद्र मणि को एक पुख्ता गुप्त सूचना मिली थी कि रोहाड़ गांव में बड़े पैमाने पर विदेशी शराब का स्टॉक लाकर छुपाया गया है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष ने बिना वक्त गंवाए त्वरित कार्रवाई की। उन्होंने गश्ती दल का नेतृत्व कर रहे पुलिस अवर निरीक्षक शशि भूषण रजक को तुरंत छापेमारी करने का सख्त निर्देश दिया।
सटीक खुफिया इनपुट के आधार पर जब पुलिस टीम ने रोहाड़ गांव स्थित तस्कर चुन्नू झा के घर पर अचानक दबिश दी, तो वहां का नजारा देखकर पुलिस भी दंग रह गई। तस्कर ने पुलिस की नजरों से बचने के लिए शराब की खेप को घर के भूसा रखने वाले कमरे में पुआल और भूसे के नीचे छिपाकर रखा था। थानाध्यक्ष चन्द्र मणी ने बताया कि पुलिस ने सघन तलाशी लेते हुए मौके से 264 लीटर विदेशी शराब की कॉटन बरामद कीं। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पूरी खेप को जब्त कर लिया और थाने ले आई। यह कार्रवाई पूरी तरह से गुप्त सूचना के आधार पर की गई थी। पुलिस टीम ने बेहद मुस्तैदी से काम किया। शराब तस्कर चुन्नू झा फिलहाल फरार है, लेकिन पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस ने इस मामले में मद्यनिषेध कानून के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। फरार आरोपी चुन्नू झा के संभावित ठिकानों पर पुलिस लगातार दबिश दे रही है। बिरौल पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से इलाके के अन्य शराब कारोबारियों और तस्करों में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि एक वर्ष पूर्व भी बिरौल पुलिस ने चुन्नू के ठिकाना पर छापामारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त किया था।
कॉकरोच जनता पार्टी के नाम पर साइबर जाल, व्हाट्सएप-टेलीग्राम से फैल रहा फर्जी ऐप, APK डाउनलोड करते ही खाली हो सकता है बैंक खाता, पुलिस और गृह मंत्रालय ने जारी किया अलर्ट