गुठनी थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई, 31 मवेशी बरामद,

दो ट्रक और एक पिकअप जब्त, 13 पशु तस्कर गिरफ्तार

दस्तक 7मीडिया ,सिवान /पटना

सिवान पुलिस ने अवैध पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गुठनी थाना क्षेत्र से दो ट्रक एवं एक पिकअप वाहन से कुल 31 मवेशी बरामद किए हैं। इस कार्रवाई में पुलिस ने 13 आरोपित तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 23 मई की रात गुठनी थाना पुलिस श्रीकलपुर चेकपोस्ट के पास वाहन जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान संदिग्ध वाहनों की तलाशी लेने पर पशुओं की तस्करी का खुलासा हुआ। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों ट्रक और पिकअप को जब्त कर लिया।

बरामद मवेशियों के साथ गिरफ्तार आरोपितों में कैमूर, सारण, सिवान और उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के रहने वाले लोग शामिल हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ गुठनी थाना में बीएनएस की विभिन्न धाराओं तथा पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी टीम का नेतृत्व गुठनी थाना अध्यक्ष सुनील कुमार ने किया।

जब्त सामानों मे  ट्रक – 02 , पिकअप – 01, मवेशी – 31 शामिल हे।सिवान पुलिस ने कहा है कि अवैध पशु तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।