दरभंगा में पुलिस महकमे में फेरबदल,नेहरा थानाध्यक्ष बने मोती, कई थानों की कार्रवाई में दर्जनों अभियुक्त गिरफ्तार

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा।

जिले में पुलिस प्रशासन ने एक ओर थाना स्तर पर फेरबदल किया है, वहीं दूसरी ओर विभिन्न थानों द्वारा चलाए गए विशेष अभियान में कई अभियुक्तों की गिरफ्तारी और कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की गई।

वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा नेहरा थाना के थानाध्यक्ष राहुल कुमार को पुलिस केंद्र भेजते हुए सदर थाना अनुसंधान इकाई में तैनात मोती कुमार को नेहरा थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है।

इधर, अशोक पेपर मिल थाना क्षेत्र के मनोरथा निवासी प्रशांत कुमार को नेहरा थाना कांड संख्या-48/26, धारा 30(a) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई एपीएम थाना पुलिस द्वारा की गई।

घनश्यामपुर थाना पुलिस ने थाना कांड संख्या-373/25 के अप्राथमिकी अभियुक्त उपेंद्र पासवान को गिरफ्तार किया। वह पूर्वी चंपारण जिले के घोड़ासहन थाना क्षेत्र के श्रीपुर गांव का निवासी बताया गया है।

बहेड़ा थाना पुलिस ने थाना कांड संख्या-512/25 धारा-109 बीएनएस में गोघिया गांव निवासी संतोष यादव एवं थाना कांड संख्या-121/26 में बेनीपुर निवासी मोहम्मद इलियास को गिरफ्तार किया।

कोतवाली थाना कांड संख्या-127/25 के फरार अभियुक्त मोनू महतो के विरुद्ध अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 के नेतृत्व में न्यायालय द्वारा निर्गत कुर्की की कार्रवाई की गई। अभियुक्त बहादुरपुर थाना क्षेत्र के वाजीतपुर गांव का निवासी है।

हायाघाट थाना पुलिस ने थाना कांड संख्या-97/26 में रसूलपुर निवासी मोनू राम को गिरफ्तार किया।

सिंहवाड़ा थाना पुलिस ने न्यायालय द्वारा निर्गत एनबीडब्ल्यू वारंट के आधार पर विश्वनाथ शर्मा, बहादुर दास, शंभू दास तथा सीतामढ़ी जिले के सुरसंड निवासी मुकेश झा को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार मुकेश झा को नशे की हालत में पकड़ा गया।

नदी थाना पुलिस ने थाना कांड संख्या-25/26 धारा-109(1) के तहत झाझा गांव निवासी मिट्ठु पौदार और पंचानन पौदार को गिरफ्तार किया।

सदर थाना पुलिस ने लोआम निवासी मोहम्मद जावेद एवं रुकसाना खातून के विरुद्ध न्यायालय द्वारा जारी कुर्की-जब्ती वारंटी का निष्पादन किया।

जाले थाना पुलिस ने धारा-83 बीएनएसएस के तहत फरार अभियुक्त नितेश कुमार सिंह उर्फ लड्डू सिंह को गिरफ्तार किया।

वहीं विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने बेला शंकर निवासी धन्नो यादव को न्यायालय द्वारा निर्गत कुर्की वारंटी के आधार पर गिरफ्तार किया।